*कोंच(जालौन)*। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी समीर के निर्देशन में आज माधोगढ़ विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत कोंच नगर में विशेष मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अमर चंद माहेश्वरी इंटर कालेज कमला नेहरू बालिका इंटर कालेज सेठ वृन्दावन इंटर कालेज एसआरपी इंटर कालेज जहाज वाले स्कूल सहित कई स्थानों पर मतदाता बूथों पर आज अपने अपने इलाके के बीएलओ बैठे रहे। बीएलओ द्वारा नये मतदाताओं को जोड़ने हेतु फार्म 6 भरवाया गया। अमर चंद्र माहेश्वरी इंटर कालेज में बीएलओ अमित गर्ग राजेंद्र गुप्ता दयाशंकर विवेक पटेल अबरार अहमद अरशद अहमद रजनी कश्यप और शहज़ाद उद्दीन आदि बीएलओ मौजूद रहे। बीएलओ अमित गर्ग ने बताया है कि अगर कोई मतदाता का नाम मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु फार्म 6 भरे गए है बीएलओ अमित गर्ग ने बताया है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिये हर मतदाता की भागीदारी होनी चाहिए इसी को लेकर नये मतदाता मतदाता सूची में बढ़ाने हेतु अभि यान चला है।
जिला संवाददाता रोहित कुमार
गोपाल द्विवेदी कि रिपोर्ट
मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु चला विशेष अभियान अपने अपने बूथों पर बैठे रहे बी एल ओ

विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement
