प्रमुख समाचार
खबर #1 संसद के क़रीब नॉर्थ ब्लॉक के पास धुआं उठा, दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं ✦
खबर #2 राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, कई लोग घायल ✦
खबर #3 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #4 फ्रांस की सड़कों पर गुस्सा, शहर-शहर प्रोटेस्ट, आगजनी और हिंसा, राष्ट्रपति मैक्रों की अपील बेअसर, अब तक नहीं ✦
खबर #5 RSS के लिए कहा था, खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर पवन खेड़ा ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का ‘मुक़ाबला’ करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 जामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल, 3 सांसदों पर FIR ✦
खबर #9 केरलम में जज के बेटे ने मर्सिडीज से स्कूटर सवार को कुचला, जांच जारी - arunachal pradesh hydro project protest raf deployed ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- परमाणु खतरा... ✦
खबर #12 खुलते ही फिर हुआ रियाद एयरपोर्ट पर हमला, हूती विद्रोहियों ने किया मिसाइल और ड्रोन से अटैक ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » जालौन » खबर का पेज

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जालौन के मन्दिरों में गूंजेगा रामायण का अखंड पाठ

News Image

जालौन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जन-जन तक पहुंचेगा महर्षि वाल्मीकि का संदेश, डीएम समीर ने जारी किए दिशा-निर्देश

,महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर 2026 को जनपद जालौन में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर जिलाधिकारी समीर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। आयोजन में स्वच्छता, सुरक्षा, आवश्यक सुविधाओं और व्यापक जनभागीदारी पर विशेष जोर रहेगा।

विज्ञापन | Advertisement

जिलाधिकारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के जीवन, कृतित्व और रामायण में निहित आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। उनके विचारों के माध्यम से मानवीय, सामाजिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों को मजबूत करने के साथ समाज में सकारात्मक चेतना का प्रसार किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनपद के देवी मंदिरों एवं अन्य चयनित मंदिरों में महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण का अखंड पाठ, भजन-कीर्तन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन के लिए जनपद, तहसील और विकासखंड स्तर पर समितियों के गठन की व्यवस्था की गई है।

डीएम ने आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, ध्वनि व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रमों को आकर्षक एवं जनसहभागितापूर्ण बनाने के लिए स्थानीय कलाकारों, भजन गायकों और सांस्कृतिक दलों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

संबंधित अधिकारियों को आयोजन स्थलों, कलाकारों और कार्यक्रमों का विवरण निर्धारित समयसीमा में उपलब्ध कराने के साथ फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से कार्यक्रमों का अभिलेखीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी समीर ने सभी संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग महर्षि वाल्मीकि के विचारों, शिक्षाओं और आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त कर सकें।
जिला संवाददाता रोहित कुमार
गोपाल द्विवेदी कि रिपोर्ट

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement