जालौन। थाना गोहन क्षेत्र के ग्राम कुरेपुरा में दोपहर करीब 3 बजे बकरी चोरी होने की घटना ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जब दिन के उजाले में ही चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं, तो ग्रामीण रात में अपनी सुरक्षा को लेकर किससे उम्मीद करें?
आखिर गोहन पुलिस की गश्त व्यवस्था कितनी प्रभावी है?* क्या गांवों में पुलिस की नियमित गश्त हो रही है या ग्रामीणों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है?
गोहन पुलिस आखिर किसके भरोसे है— ईंटों चौकी की व्यवस्था के या भगवान भरोसे?
ग्रामीणों की मांग है कि चोरी की घटना की निष्पक्ष जांच हो, आरोपियों का पता लगाया जाए और *कुरेपुरा सहित आसपास के गांवों में नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके।
अब देखना यह है कि गोहन पुलिस इन सवालों का जवाब कार्रवाई से देती है या ग्रामीणों को इंतजार ही करना पड़ेगा।
जिला संवाददाता रोहित कुमार
गोपाल द्विवेदी कि रिपोर्ट

