प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » अयोध्या मंडल » खबर का पेज

लेखपालों ने तहसील समाधान दिवस का किया बहिष्कार, मांगों को लेकर दिया धरना

लेखपालों ने तहसील समाधान दिवस का किया बहिष्कार, मांगों को लेकर दिया धरना

रिपोर्ट :- फ़तेह खान

विज्ञापन | Advertisement

रुदौली-अयोध्या। रुदौली तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को लेखपालों ने तहसील समाधान दिवस का बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शासन के खिलाफ विरोध जताया। और एसडीएम रुदौली विनोद कुमार गुप्ता को 8 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। रुदौली तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लेखपाल पिछले 10 वर्षों से 2800 ग्रेड पे के वेतनमान की मांग कर रहे हैं। आठ वर्षों से केवल लेखपालों के अंतर मंडलीय स्थानांतरण की व्यवस्था लागू होने, दो वर्षों से लेखपालों की पदोन्नति सूची जारी नहीं होने समेत आठ मांगों को लेकर संगठन आंदोलन कर रहा है। तहसील अध्यक्ष ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में आठ अक्टूबर को सभी ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। 10 अक्टूबर को शासन दिवस पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन, 12 अक्टूबर को रक्तदान, 14 अक्टूबर को मोटरसाइकिल रैली और 17 से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में तहसील मंत्री दीप चंद्र, अंकित श्रीवास्तव, रोशन कुमार, जगदम्बा यादव, शीमा पांडेय, शुशीला, सुमित्र वर्मा, शहंशाह आलम, रामलखन, वेद प्रकाश यादव, अमित तिवारी समेत बड़ी संख्या में लेखपाल और महिला लेखपाल शामिल रहीं।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें