प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » अयोध्या » खबर का पेज

डीएसएम लायस पब्लिक स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की अनूठी पहल

डीएसएम लायस पब्लिक स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की अनूठी पहल

डीएसएम लायंस पब्लिक स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की अनूठी पहल
संदीप यादव
अयोध्या= विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर डीएसएम लायंस पब्लिक स्कूल रौजागांव में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित एक ज्ञानवर्धक फिल्म दिखाई गई। इसके माध्यम से उन्हें मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के महत्व से परिचित कराया गया। फिल्म में केजी मेडिकल यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. वंदना गुप्ता एवं डॉ. रश्मि शुक्ला ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन तथा सकारात्मक सोच के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनके मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद आवश्यक है। विशेषज्ञों ने अभिभावकों को सुझाव दिया कि वे बच्चों के मोबाइल फोन के अनावश्यक उपयोग को नियंत्रित करें और उन्हें पर्याप्त समय दें। बच्चों की बातें ध्यानपूर्वक सुनें, उनकी भावनाओं को समझें तथा उनकी समस्याओं का समाधान धैर्य और समझदारी से करें। यदि कोई बच्चा पढ़ाई में कमजोर है, तो उसे डांटने या दूसरों से उसकी तुलना करने के बजाय प्रोत्साहित करते हुए उचित मार्गदर्शन प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा में कम अंक आने पर बच्चों पर मानसिक दबाव नहीं डालना चाहिए। अंकों को ही सफलता का एकमात्र पैमाना मानने के बजाय बच्चों की क्षमताओं, रुचियों और प्रयासों को महत्व देना चाहिए। अभिभावकों का सहयोगपूर्ण व्यवहार बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और तनाव कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. निहाल रजा एवं प्रधानाचार्य डॉ. भावना मिश्रा ने मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत, आत्मविश्वासी और संवेदनशील बनाना भी है। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा बच्चों के लिए सकारात्मक एवं सहयोगपूर्ण वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का संदेश रहा कि स्वस्थ मन ही स्वस्थ जीवन, बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें