प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

लोकबंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, 20 ने कराया पंजीकरण और 16 लोगों ने किया रक्तदान

लोकबंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, 20 ने कराया पंजीकरण और 16 लोगों ने किया रक्तदान

– ब्लड बैंक स्थापना दिवस पर सेवा संकल्प अभियान पखवाड़ा के तहत आयोजन, रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

सरोजनी नगर (लखनऊ)। ब्लड बैंक स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ की ओर से ब्लड बैंक परिसर में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ चिकित्सालय के निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. विवेक गुप्ता ने किया। इस दौरान लोगों ने रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने का संकल्प लिया।

शिविर में कुल 20 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 16 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजन का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना रहा।

कार्यक्रम में चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय वर्मा तथा ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पीसी तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री प्रकाश उपाध्याय, आरके पांडेय, विपिन, धनंजय, देवेंद्र, उपेंद्र, नीतू, सुनीता, सुनील और आशीष समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को सूक्ष्म जलपान कराया गया तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। चिकित्सालय प्रशासन ने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए ऐसे आयोजनों को जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

शिविर के माध्यम से लोगों को नियमित स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें