प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

रायबरेली: सदर विधायक अदिति सिंह ने शोकाकुल परिवारों को बंधाया ढांढस, पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता

रायबरेली: सदर विधायक अदिति सिंह ने शोकाकुल परिवारों को बंधाया ढांढस, पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता

– झकरासी और नन्दा का पुरवा में मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, दुर्घटना में घायल मंडल अध्यक्ष का जाना हाल, बेलाखारा में घर गिराए जाने से प्रभावित परिवार को दिया सहारा

रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर दुख और संकट से जूझ रहे परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और कठिन परिस्थितियों में उनके साथ खड़े रहने की संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन | Advertisement

सदर विधायक अदिति सिंह ने झकरासी निवासी श्रीमती मंजू के पति अखिलेश पटेल तथा नन्दा का पुरवा निवासी अजय प्रताप सिंह के पुत्र सूर्य प्रताप सिंह के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात की।

उन्होंने दिवंगतों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

वहीं, मोहलिया निवासी एवं बेलाभेला मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, जो एक दुर्घटना में घायल हो गए थे, से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। विधायक ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इसके अतिरिक्त, बेलाखारा निवासी श्रीमती गीता पासी, पत्नी सुरेश पासी, का घर कथित तौर पर दबंगों द्वारा गिराए जाने की सूचना मिलने पर सदर विधायक अदिति सिंह मौके पर पहुंचीं।

उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली और परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए संकट की इस घड़ी में उन्हें संबल देने का प्रयास किया।

सदर विधायक अदिति सिंह ने दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति तथा घायल अजीत सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

उनके इस दौरे के दौरान क्षेत्र में हुई दुखद घटनाओं से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने और जरूरतमंद परिवार की सहायता करने का प्रयास किया गया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें