सआदतगंज तिहरा हत्याकांड: आरोपी ऋषभ के घर में नहीं मिली नजूल की जमीन, रिमोट सेंसिंग सेंटर से कराई जाएगी पड़ताल
लखनऊ के सआदतगंज तिहरे हत्याकांड के आरोपी के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई फिलहाल रुक गई है। एलडीए की मशीन से हुई पैमाइश में मकान सरकारी नजूल जमीन पर नहीं, बल्कि निजी जमीन पर बना पाया गया है। अब जमीन की सटीक स्थिति जानने के लिए एलडीए रिमोट सेंसिंग सेंटर की मदद लेगा, ताकि यह तय हो सके कि मकान के किस हिस्से में नजूल या सड़क की जमीन आ रही है।