उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर से लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल अंतरिम जमानत देने से इंकार किया
दिल्ली दंगों की कथित साजिश के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। हालांकि अदालत ने दोनों की नियमित जमानत याचिका पर दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। मामले की आगे की सुनवाई के लिए नई बेंच गठित की जाएगी।