UPTET 2026: इलाहबाद हाई कोर्ट ने दो सवाल हटाए, अब 148 प्रश्नों के आधार पर रिवाइज्ड रिजल्ट होगा जारी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपीटीईटी 2026 के मूल्यांकन से दो विवादित प्रश्नों को बाहर करने का आदेश दिया है। कोर्ट का मानना है कि जिन प्रश्नों के दो-दो उत्तर सही माने गए, उन पर कुछ अभ्यर्थियों को ही अंक देना अनुचित था। अब 150 की जगह 148 प्रश्नों के आधार पर सभी प्रभावित अभ्यर्थियों का संशोधित परिणाम और नया स्कोरकार्ड जारी होगा।