उत्तर प्रदेश में पूर्व IAS अधिकारी राजनीति में हो रहे सक्रिय, अपना दल (एस) में शामिल हुए Ex DM अनुराग पटेल
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पूर्व प्रशासनिक अधिकारी भी राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं। नवंबर 2024 में सेवा से सेवानिवृत्त हुए पूर्व आईएएस अधिकारी अनुराग पटेल अपना दल (एस) में शामिल हो गए हैं। मिर्जापुर में जिलाधिकारी रह चुके पटेल ने पार्टी की सदस्यता ली है।