मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

Rule Change: LPG, क्रेडिट कार्ड से कार खरीदने तक... एक दिन बाद देश में लागू होंगे ये 6 बड़े बदलाव

29 Nov 2026, 06:41 PM • मानवाधिकार मीडिया

एक दिसंबर से देश में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका असर घर की रसोई से लेकर क्रेडिट कार्ड और कार खरीदने तक पड़ेगा। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर और हवाई ईंधन के दामों की समीक्षा होती है, इसलिए एक दिसंबर को भी दामों में संशोधन संभव है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से वॉलेट लोडिंग और भुगतान पर एक प्रतिशत शुल्क लगेगा, एचडीएफसी के प्रीमियम कार्ड के रिवॉर्ड नियम बदले हैं और टाटा मोटर्स की कारें भी एक दिसंबर से महंगी हो जाएंगी।