पटना में BJP ऑफिस पर पथराव... यूट्यूबर के कार्यक्रम को लेकर बवाल, जमकर हंगामा
पटना में मशहूर यूट्यूबर आर्यन केल्विन के कार्यक्रम को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मिलर स्कूल ग्राउंड में कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में युवा पहुंचे थे, लेकिन भीड़ ज्यादा होने पर पुलिस ने इजाजत नहीं दी। इससे नाराज समर्थकों ने वीरचंद पटेल पथ पर बवाल किया और भाजपा कार्यालय पर पथराव कर दिया।