'यूपी का आदमी दरी बिछवा लेगा', ओवैसी पर इमरान प्रतापगढ़ी का तंज, खुली बहस की भी दी चुनौती
कांग्रेस सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने साहित्य आजतक के मंच पर असदुद्दीन ओवैसी की राजनीति पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी के 'अब्दुल दरी बिछाता है' वाले बयान का जवाब देते हुए उन्होंने शायर हबीब जालिब का शेर सुनाया और ओवैसी को किसी भी मंच पर खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाषण से लोगों की समस्याएं नहीं सुलझतीं, उसके लिए सरकार में हिस्सेदारी जरूरी है।