मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

डिलिमिटेशन बिल पर शरद पवार की NCP में हलचल, रोहित पवार ने सुप्रिया सुले को लिखा खुला पत्र, उठाए सवाल

29 Nov 2026, 06:41 PM • मानवाधिकार मीडिया

महाराष्ट्र में परिसीमन विधेयक को लेकर एनसीपी (शरदचंद्र पवार) में हलचल तेज हो गई है। विधायक रोहित पवार ने पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले को खुला पत्र लिखकर संसद में इस विधेयक का विरोध करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण और परिसीमन अलग-अलग विषय हैं, इसलिए दोनों को एक साथ जोड़ना उचित नहीं है और पार्टी सांसदों को राजनीतिक दबाव में सत्ताधारी गठबंधन के साथ नहीं जाना चाहिए।