भारत में एक सांसद पर 26.3 लाख लोगों का भार, अमेरिका-ब्रिटेन में क्या है आंकड़ा?
भारत में परिसीमन को लेकर चल रही बहस के बीच एक सांसद पर पड़ने वाले प्रतिनिधित्व के भार पर चर्चा तेज है। भारत में एक लोकसभा सांसद करीब 26.3 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि अमेरिका में यह आंकड़ा करीब 8.02 लाख है — यानी भारत में यह भार अमेरिका के मुकाबले लगभग 3.3 गुना अधिक है। ब्राजील में प्रति सांसद 4.16 लाख और जापान में 2.63 लाख लोगों का औसत है।