मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

यूपी: SSR अभियान में सियासी दलों की सुस्ती! 10.39 लाख फॉर्म में BLAs ने भरवाए सिर्फ 6 हजार

29 Nov 2026, 08:29 PM • मानवाधिकार मीडिया

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों की सुस्ती सामने आई है। फॉर्म-6 के जरिए भरे गए 10.39 लाख आवेदनों में से बीएलए ने महज करीब 6 हजार फॉर्म ही भरवाए हैं, जो कुल आवेदनों का लगभग 0.6 प्रतिशत है। प्रदेश में 5.77 लाख बीएलए और 1.73 लाख मतदान केंद्र हैं, फिर भी बूथ स्तर पर सक्रियता अपेक्षा के अनुरूप नहीं दिख रही है।