'ये गुंडों, दंगाइयों का ठगबंधन, BJP को नहीं कोई खतरा'; कांग्रेस-सपा गठबंधन पर बिफरे डिप्टी CM
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को 'ठगबंधन' बताते हुए कहा कि ये दल अपराधियों और दंगाइयों का प्रतिनिधित्व करते हैं। मौर्य ने दावा किया कि इस गठबंधन से भाजपा को कोई खतरा नहीं है और पार्टी प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर चल रही खींचतान दोनों दलों की अंदरूनी समस्या दिखाती है।