यूपी की सियासत में UGC का असर? MLC चुनाव में 54 हजार अवैध वोटों ने बढ़ाई BJP की टेंशन
यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा ने छह सीटें जीतीं, जबकि सपा ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की। कुल 6,69,982 वोटों में से 53,615 मत अवैध घोषित हुए, जिनमें कई मतपत्रों पर ‘UGC Roll Back’ लिखा होने की चर्चा है। अवैध मतों की बड़ी संख्या ने 2027 के चुनाव से पहले भाजपा की चिंता बढ़ा दी है।