मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

'भारत को देखो', कम ब्याज दरों को लेकर ट्रंप ने की इंडिया की तारीफ; अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर साधा निशाना

21 Nov 2026, 04:31 AM • मानवाधिकार मीडिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर फेडरल रिजर्व पर निशाना साधते हुए कहा कि ऊंची ब्याज दरें अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही हैं। उन्होंने भारत की कम ब्याज दरों और मजबूत विकास दर की तारीफ करते हुए कहा कि भारत को देखो। ट्रंप का आरोप है कि फेड राजनीतिक फैसले ले रहा है, इसलिए दरें जरूरत से ज्यादा ऊंची बनी हुई हैं।