भारत में कारोबार करें, राजनीति नहीं, META पर क्यों भड़के अखिलेश यादव?
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया कंपनी मेटा को नसीहत दी है कि विदेशी कंपनियां भारत में कारोबार करें, राजनीति नहीं। यह बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस से जुड़े नेताओं के खातों पर कार्रवाई को लेकर विवाद चल रहा है और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंबई व हैदराबाद में मेटा के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन किया। अखिलेश ने कहा कि सबको बराबर मानकर चलना ही एक अच्छी समावेशी कंपनी की पहचान है, और सरकार को भी विदेशी कंपनियों के कारोबार में राजनीति नहीं लानी चाहिए।