राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, राहुल गांधी बोले- यह सीधे 'डबल इंजन' को जवाब....पवन खेड़ा ने भी पीएम मोदी पर कसा तंज
राजस्थान के पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा को बड़ा झटका देते हुए 3,701 पंचायत समिति और 599 जिला परिषद सीटें जीती हैं, जबकि भाजपा को क्रमशः 2,181 और 301 सीटें मिलीं। 37 में से 33 जिलों में कांग्रेस भाजपा से आगे रही, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में भी कांग्रेस ने बढ़त बनाई। राहुल गांधी ने इस नतीजे को डबल इंजन सरकार को मिला जवाब बताया।