मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

प्रधानमंत्री मोदी का तीन राज्यों का दौरा, लखनऊ में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित

21 Nov 2026, 06:29 AM • मानवाधिकार मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन राज्यों के दौरे पर हैं। सुबह वह पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में आईआईटी के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए, इसके बाद बिहार के वैशाली में करीब 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें नितीश सेतु भी शामिल है। शाम को लखनऊ में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में वह देशभर के 52 मेधावी युवाओं को सम्मानित करेंगे।