दो दिनों में दो बार… पार्थ ने शरद पवार से की मुलाकात, NCP के विलय होने की चर्चा तेज
राकांपा नेता पार्थ पवार ने लगातार दूसरे दिन शरद पवार से मुलाकात की। रविवार को मुंबई में शरद पवार के आवास पर दोनों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय की चर्चा तेज हो गई है।