प्रमुख समाचार
खबर #1 संसद के क़रीब नॉर्थ ब्लॉक के पास धुआं उठा, दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं ✦
खबर #2 राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, कई लोग घायल ✦
खबर #3 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #4 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #5 RSS के लिए कहा था, खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर पवन खेड़ा ✦
खबर #6 पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- अगर देश को विकसित करना है तो... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का ‘मुक़ाबला’ करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 केरलम में जज के बेटे ने मर्सिडीज से स्कूटर सवार को कुचला, जांच जारी - arunachal pradesh hydro project protest raf deployed ✦
खबर #9 दिल्ली के हर्ष विहार में मकान का स्लैब गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 ब्राजील में चौथी बार चुनाव जीते लूला डा सिल्वा, 80 साल की उम्र में फिर बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #12 चुनाव से पहले ईरान से जंग चाहते थे नेतन्याहू, IDF चीफ ने मांगा लिखित ऑर्डर... इजरायल में घमासान ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

महराजगंज: 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

महराजगंज: 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

– घर के कमरे में मिला किशोरी का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी पुलिस

धानी बाजार में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

विज्ञापन | Advertisement

महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार निवासी 14 वर्षीय किशोरी की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, धानी बाजार निवासी दुर्गेश की 14 वर्षीय पुत्री स्नेहा घर में किसी बात को लेकर नाराज थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया।

कमरे के अंदर स्नेहा का शव साड़ी के फंदे के सहारे कुंडी से लटका मिला। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धानी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में बृजमनगंज के थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि किशोरी की मौत के मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें