प्रमुख समाचार
खबर #1 संसद के क़रीब नॉर्थ ब्लॉक के पास धुआं उठा, दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं ✦
खबर #2 ब्राजील में डोनाल्‍ड ट्रंप के यार की हार, जिन लूला दा सिल्वा से खार खाते हैं अमेरिकी राष्‍ट्रपति, वही जीते ... ✦
खबर #3 RSS के लिए कहा था, खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर पवन खेड़ा ✦
खबर #4 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #5 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #6 ट्रंप ने दी फिर हमले की चेतावनी तो ईरान ने बताया कैसे देगा जवाब ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का ‘मुक़ाबला’ करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 केरलम में जज के बेटे ने मर्सिडीज से स्कूटर सवार को कुचला, जांच जारी - arunachal pradesh hydro project protest raf deployed ✦
खबर #9 दिल्ली के हर्ष विहार में मकान का स्लैब गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 खुलते ही फिर हुआ रियाद एयरपोर्ट पर हमला, हूती विद्रोहियों ने किया मिसाइल और ड्रोन से अटैक ✦
खबर #12 Explained: छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

उन्नाव के मौरावां में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, विधायक अनिल सिंह ने किया रामलीला का शुभारंभ

उन्नाव के मौरावां में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, विधायक अनिल सिंह ने किया रामलीला का शुभारंभ

– राम दरबार और पटुका पहनाकर विधायक का स्वागत, दशहरा मेले में हजारों दर्शकों की मौजूदगी, पत्रकारों को भी किया गया सम्मानित

दिनेश विश्वकर्मा

विज्ञापन | Advertisement

मौरावां, उन्नाव। आदर्श नगर पंचायत मौरावां के रामलीला मैदान में दशहरा के अवसर पर धार्मिक आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पुरवा विधायक अनिल सिंह पहुंचे। उन्होंने गणेश पूजन करने के बाद भगवान राम और लक्ष्मण की आरती उतारी और आशीर्वाद लिया। इसके बाद रामलीला का शुभारंभ किया गया।

आदर्श नगर पंचायत मौरावां के अध्यक्ष कुंवर विवेक सेठ ने विधायक अनिल सिंह का राम दरबार का स्मृति-चिह्न भेंट कर और पटुका पहनाकर स्वागत किया। विधायक अनिल सिंह ने ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ उपस्थित लोगों का अभिवादन किया।

बताया गया कि विधायक अनिल सिंह प्रत्येक वर्ष रावण दहन के अवसर पर रामलीला मैदान पहुंचते हैं। इस बार भी रामलीला और दशहरा आयोजन में बड़ी संख्या में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग शामिल हुए। भगवान राम और लक्ष्मण की उपस्थिति में आयोजित लंका दहन और रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। विधायक अनिल सिंह के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर विवेक सेठ, उनकी पत्नी पल्लवी सेठ और अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

रामलीला के दौरान कलाकारों ने कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध, सती सुलोचना प्रसंग और रावण वध का सुंदर मंचन किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। धार्मिक प्रसंगों के मंचन के साथ पूरे आयोजन में उत्सव का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर विवेक सेठ और उनकी पत्नी पल्लवी सेठ की ओर से पत्रकारों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। सम्मानित पत्रकारों में पथिक दादा, विनोद दीक्षित, सुनील मिश्रा, रामबाबू लोधी, राजेश चौधरी, रामराज सिंह, राजेश पांडेय, श्रीपाल, राधेश्याम, साहित्य शुक्ला, विनीत अवस्थी, संतोष शुक्ला, अरुण कुमार विश्वकर्मा, शिवम चौरसिया, रत्नम चौरसिया, अवधेश कुमार, दिनेश विश्वकर्मा, शिवांगी शुक्ला, संजय पाल, वसीम खान और उमेश द्विवेदी शामिल रहे।

दशहरा के शुभ अवसर पर पत्रकारों ने मेले का भ्रमण कर आयोजन की कवरेज की। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए दर्शक मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें