प्रमुख समाचार
खबर #1 संसद के क़रीब नॉर्थ ब्लॉक के पास धुआं उठा, दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं ✦
खबर #2 राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, कई लोग घायल ✦
खबर #3 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #4 फ्रांस की सड़कों पर गुस्सा, शहर-शहर प्रोटेस्ट, आगजनी और हिंसा, राष्ट्रपति मैक्रों की अपील बेअसर, अब तक नहीं ✦
खबर #5 RSS के लिए कहा था, खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर पवन खेड़ा ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का ‘मुक़ाबला’ करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 जामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल, 3 सांसदों पर FIR ✦
खबर #9 केरलम में जज के बेटे ने मर्सिडीज से स्कूटर सवार को कुचला, जांच जारी - arunachal pradesh hydro project protest raf deployed ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- परमाणु खतरा... ✦
खबर #12 खुलते ही फिर हुआ रियाद एयरपोर्ट पर हमला, हूती विद्रोहियों ने किया मिसाइल और ड्रोन से अटैक ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

लखनऊ के बंथरा में दहेज हत्या के मामले में पति, सास और ससुर गिरफ्तार

लखनऊ के बंथरा में दहेज हत्या के मामले में पति, सास और ससुर गिरफ्तार

– उन्नाव निवासी मृतका के भाई की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा, तीन अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

बंथरा, लखनऊ। बंथरा थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, ससुर और सास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बाल गोविन्दखेड़ा निवासी अजय कुमार ने 21 अक्टूबर 2026 को बंथरा थाने में तहरीर दी थी। शिकायत में उन्होंने अपनी करीब 20 वर्षीय बहन को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 362/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2), 85 और 351(3) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों, मैनुअल जांच और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से 23 अक्टूबर 2026 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतुल शर्मा (26), निवासी ग्राम लोनहा, थाना बंथरा, जो मृतका का पति है; अशोक शर्मा (52), मृतका के ससुर; और नीलम (45), मृतका की सास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी ग्राम लोनहा के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त तरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त अपर्णा कुमार के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त रल्लापल्ली वसंथ कुमार के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस के मुताबिक, मामले में शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। दहेज उत्पीड़न और हत्या से जुड़े आरोपों पर आगे की कार्रवाई जांच तथा न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें