यूपी की महिलाओं के लिए होने वाला है बड़ा ऐलान? CM योगी बोले- ‘हम एक अच्छा पैकेज लेकर आ रहे हैं’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संकेत दिया है कि उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए जल्द एक बड़ा पैकेज आने वाला है, जिससे हर महिला आत्मनिर्भर बनेगी और अपने पैरों पर खड़ी होगी। अयोध्या में दीपोत्सव मनाने के बाद रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन के दौरान सीएम योगी ने यह बात कही। विधानसभा चुनाव से पहले महिला वोटरों को लेकर इसे बड़ी घोषणा माना जा रहा है।